Posts

Showing posts from March 29, 2024

हवस के दरिन्दो ने गूंगी बहरी किशोरी के साथ किया सामुहिक दुष्कर्म,एफआईआर दर्ज

Image
हवस के अंधे लोग किस कदर तक गिर सकते हैं, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। दरिंदगी पर उतारू कुछ युवको ने गूंगी, बहरी एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे रात के अंधेरे में गांव के सीवान में तड़पता छोड़कर फरार हो गए। घटना जनपद आजमगढ़ की है। लड़की के साथ हैवानियत करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। रौनापार थाने में पिता ने तहरीर दी है।  बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी जो गूंगी-बहरी है, वह 27 मार्च को गांव के सीवान में बकरी चरा रही थी। आरोप है कि कुछ लोग उसे गुमराह करके अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उक्त लोगों द्वारा उसे बेहोशी के हालत में गांव के सीवान में तड़पता छोड़कर फरार हो गए। जब कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों को दी।  मौके पर पहुंचे परिजन उसका दवा-उपचार कराएं। जब आराम हुआ तो गूंगी-बहरी लड़की ने अपनी आपबीती इशारा करते हुए बताई। एसओ रौनापार विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

नगर पालिका के 28 हजार घरो को मिल रहा है दूषित जल,जिम्मेदार है खामोश जल की वसूली है जारी

Image
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर क्षेत्र में जल मूल्य देना उपभोक्ताओं की मजबूरी है। पानी का कनेक्शन लेने वाले नगर के 28 हजार उपभोक्ताओं से जल मूल्य भी वसूला जाता है, जो जल कर के अतिरिक्त है। जल मूल्य समय से जमा करने के बावजूद लोगों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा है। पानी में गंदगी और बदबू है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। नगर पालिका परिषद जौनपुर में तीन लाख से अधिक की आबादी है। यहां 28 हजार घर ऐसे हैं जहां पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। हर महीने इनसे जलकर वसूला जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर पालिका की ओर से सुबह और शाम दो समय पानी की आपूर्ति की जाती है। न तो सुबह पानी उपयोग लायक आता है और ना ही शाम को। पानी में पीलापन और बदबू होती है। बार-बार शिकायतों के बावजूद भी नगर पालिका की ओर से कोई इंतजाम नहीं कराए जा रहे हैं। मधारे टोला, मुफ्ती मोहल्ला, ताड़तला, ढालगर टोला आदि क्षेत्रों में सप्लाई में गंदा पानी आता है। पूर्व सभासद अरुण यादव ने बताया कि यह समस्या मधारे टोला हाट मिलियन वाली गली में, चकप्यार अली, सिपाह में जिन जगहों पर सीधे मिनी ट्यूबवेल से प

जिस मुख्तार के इशारे पर सरकारें अपना बदलती थी निर्णय अब वह गहरी नींद में सो गया,जानें क्या रहा इतिहास

Image
कहते हैं एक ना एक दिन वक्त जरूर बदलता है। ये वक्त ही है कि किसी को अर्श तो किसी को फर्श पर ला पटकता है। हम बात कर रहे हैं बाहुबली मुख्तार अंसारी की। पूर्वांचल में कभी जिस मुख्तार अंसारी के इशारे पर सरकारें अपना निर्णय बदल लेती थीं, आज उसी मुख्तार का बांदा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार को इस बात की जानकारी दे दी गई है। देर रात परिवार यहां पहुंचेगा, फिर पांच डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। इसके बाद मुख्तार का शव परिवार सौंप दिया जाएगा। आइए जानते हैं कैसे एक उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी का भतीजा और स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर मुख़्तार अहमद अंसारी का पोता माफिया बना... अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी को पहली बार उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इससे पहले उसे अधिकतम 10 साल की सजा मिली थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब की रोपड़ जेल से वापस यूपी आने के बाद मुख्तार पर कानून का शिकंजा कसता चला गया। उसे डेढ़ साल के भीतर आठ बार अलग-अलग अदालतों ने सजा सुनाई, जिससे दो बार आजीवन कारावास की सजा भी शामिल थी। इससे उसका जिंदा जेल से बाहर आना नामुमकिन हो गया था। मुख्ता

मुख्तार अंसारी की मौत: साढ़े आठ बजे पहुंचा अस्पताल, नौ डॉक्टरों की टीम इलाज में लगी,साढ़े दस बजे हुई मौत

Image
करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस बजे जिला प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की। तब तक मुख्तार के परिवार का कोई सदस्य मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा था। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्तार की जेल में तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब साढ़े आठ बजे के आसपास उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां दो घंटे तक उसका इलाज चला। उसे आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां रात साढ़े दस बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। तीन दिनों से बीमार चल रहे जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बृहस्पतिवार रात अचानक फिर बिगड़ गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मंडलीय कारागार पहुंचे। करीब 40 मिनट तक अधिकारी जेल के भीतर रहे। इसके ब