Posts

Showing posts from August 29, 2025

जौनपुर: मड़ियाहूं क्षेत्र में रहस्यमयी ड्रोन की उड़ान से दहशत, ग्रामीणों ने जताई सुरक्षा पर चिंता

Image
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों में रहस्यमयी ड्रोन उड़ने की घटनाओं से ग्रामीणों में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस व अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हैं, लेकिन अब तक ड्रोन की असलियत सामने नहीं आ पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि 18 अगस्त को पहली बार बदलवा गांव के आसमान में ड्रोन मंडराता दिखा था। इसके बाद 28 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे बेलवा बाजार के समीप शिवपुर व ब्रह्मदेवा गांव के ऊपर दो ड्रोन उड़ते देखे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्रोन काफी देर तक घरों के ऊपर मंडराते रहे और जब ग्रामीणों ने फोटो या वीडियो लेने की कोशिश की, तब तक एक ड्रोन मेजा गांव और दूसरा ककराही की ओर निकल गया। पहली बार ऐसी घटना से शिवपुर ब्रह्मदेव गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में अज्ञात ड्रोन की हलचल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन न तो कोई टीम मौके पर पहुंची और न ही जांच शुरू की गई। इससे लोगों का भय और बढ़ गया है। जंगी सिंह गर्ल्स कॉलेज शिवपुर बेलवा मड़ियाहूं के संचालक डी.एन. पाण्डेय ने क...

जौनपुर: खड़ी पिकअप में कार की टक्कर, दो घायल—एक की हालत गंभीर

Image
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के गाजीपुर–जौनपुर मार्ग पर शुक्रवार को खुज्झी मोड़ के पास खड़ी पिकअप में स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किराना का सामान उतार रहे युवक समेत दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, बीबीपुर जफराबाद निवासी आकाश यादव (35 वर्ष) पुत्र देवनाथ यादव खुज्झी मोड़ स्थित विशाल किराना स्टोर पर पिकअप से सामान उतार रहे थे। इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार सवार भी चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आकाश यादव को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया

जौनपुर: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ ने विभागों को दी प्रगति तेज करने की हिदायत

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने विद्युत विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन, पशुपालन, समाज कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण, जल निगम और उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन विभागों की रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पर खराब पाई गई है, वे समय पर पोर्टल पर डाटा फीडिंग सुनिश्चित करें और लक्ष्य के अनुरूप प्रगति बढ़ाएं। सीडीओ ने 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की भी समीक्षा की और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी कार्य मानक के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम, यूपी सिडको, यूपीआरएनएसएस, यूपीपीसीएल समेत अन्य संस्थाओं से चल रही परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्...

इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट डालने वाले युवक की थाना सुरेरी पुलिस ने बचाई जान

Image
जौनपुर। थाना सुरेरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की जान बचा ली। मामला 29 अगस्त 2025 का है, जब युवक द्वारा आत्महत्या की पोस्ट सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर डाली गई। मेटा कंपनी से अलर्ट मिलने पर पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग), लखनऊ व सोशल मीडिया सेल जौनपुर द्वारा युवक की लोकेशन व मोबाइल नंबर थाना सुरेरी को उपलब्ध कराया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेरी राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भगवान यादव तत्काल युवक के घर पहुंचे और समय रहते उसकी जान बचाई। इसके बाद युवक की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान युवक ने बताया कि वह प्रेम प्रसंग में विफल होने के कारण तनावग्रस्त होकर पोस्ट डाल बैठा था। युवक को परिजनों के सुपुर्द कर हिदायत दी गई कि भविष्य में ऐसी हरकत न हो। युवक ने भी लिखित व मौखिक रूप से वादा किया कि वह दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाएगा। परिजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। पुलिस टीम प्र0नि0 राजेश कुमार मिश्र, थाना सुरेरी उ0नि0 भगवान यादव, थाना सुरेरी

जौनपुर के बदलापुर अंतर्गत दढ़वा गांव में छोटे से गढ्ढे में मिली विवाहिता की लाश क्षेत्र में फैली सनसनी।*

Image
*जौनपुर।* जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दढ़वा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने लगभग 30 वर्षीय महिला का शव देखा, यह लाश कृष्णा डेयरी के सामने पूर्व विधायक बाबा दूबे के खाली पड़े खेत के बगल एक छोटे से गड्ढे के जल जमाव में देखी गई। जिसकी सूचना वहां के ग्रामीण पुलिस को दिए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही सुरु कर दी है। समाचार प्रसारित करने तक महिला की पहचान व मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया था, लोगों के मुख से तरह तरह की बाते सुनने को मिल रही थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

जौनपुर में खेल दिवस बना खानापूर्ति का पर्याय, खुद खेल मंत्री ने किया कार्यक्रम से किनारा!

Image
जौनपुर।   खेल और युवा कल्याण को समर्पित 'राष्ट्रीय खेल दिवस' इस बार जौनपुर में मात्र रस्म अदायगी बनकर रह गया। विश्व विख्यात हॉकी सम्राट  स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद  के जन्मदिवस पर जिले में आयोजित खेल दिवस समारोह ने खेल विभाग की लापरवाही, उदासीनता और दिखावटी प्रबंधन की पोल खोल दी। हैरानी की बात यह रही कि  खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव खुद जिले में मौजूद होने के बावजूद  अपने ही विभाग के इस गरिमामयी आयोजन से दूरी बनाए रखी। उनकी अनुपस्थिति ने यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या खेल दिवस उनके लिए महज एक औपचारिकता भर है? राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी व मंत्री महोदय की जगह  उनके दोनों भाई गेस्ट बनकर कार्यक्रम में शामिल हुए , जिससे यह पूरा आयोजन 'पारिवारिक शो' जैसा प्रतीत हुआ। खेल दिवस या बच्चों की भीड़ जुटाने की कवायद? खेल विभाग ने महज इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम और उसके बगल के एक स्कूल के कुछ बच्चों को बुलाकर ‘खेल दिवस’ की खानापूर्ति कर दी। जहां एक ओर देशभर में इस दिन को बड़े सम्मान और प्रेरणा के रूप में मनाया जाता है, वहीं जौनपुर जैसे बड़े जिले में यह आ...

जौनपुर करेंट से मौत मामले में लापरवाही पर मेठ और क्षेत्रीय सफाई नायक निलंबित

Image
जौनपुर। नगर पालिका परिषद प्रशासन ने कार्य में गंभीर लापरवाही और उदासीनता बरतने पर मेठ संतोष शुक्ला और क्षेत्रीय सफाई नायक अरविंद सिंह को निलंबित कर दिया है।इस के पहले दो और अभियंता को भी निलंबित किया गया था उसके बाद दो और कर्मचारियों के निलंबित होने पर नगर पालिका प्रशासन बच गया है अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने बताया कि 25 अगस्त 2025 को मछलीशहर पड़ाव पर हुई करेंट की चपेट आने से तीन मौत मामले में दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि प्रस्तुत आख्या असंतोषजनक और निराधार पाई गई। प्राप्त तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि कार्य संचालन में गंभीर लापरवाही बरती गई है। जिसके चलते दोनों कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सफाई नायक प्रमोद को उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्षेत्र के अतिरिक्त मंडी अहमद खान वार्ड की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। इस घटना की जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि इसके पहले दो और अवरअभियंता को निलंबित किया गया था इस मामले में दो सफाई कर्मचारी कार्य में लापरवाही पाये जाने को ल...

जौनपुर में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा जामताड़ा गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार

Image
जौनपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा गैंग से जुड़े तीन अन्तर्राज्यीय ठगों का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में बिहार और वाराणसी के युवक शामिल हैं, जो मिलकर साइबर ठगी कर लाखों रुपये की कमाई कर रहे थे। गिरोह भोले-भाले युवाओं को पैसे का लालच देकर उनके आधार कार्ड लेकर और फिर साइबर कैफे व व्हाट्सएप के जरिए पता बदलवाकर नए बैंक खाते और सिम कार्ड जारी करने का काम करते थे। इन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती और तुरंत एटीएम से निकाल ली जाती थी। पुलिस ने तीनो आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, पाँच बैंक पासबुक, नौ एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड और 9550 रुपये नकद बरामद किये है। गिरफ्तार आरोपियों पर बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी आयुष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए तीन अन्तर्राज्यीय आरोपी जामाताड़ा गैंग के नाम पर आम लोगो के साथ साइबर फ्रॉड करते थे। ये लोग बिहार ,वाराणसी और जौनपुर में भोले भाले लोगों को पैसे देकर आधार कार्ड लेते थे और अन्य जनप...

जौनपुर: निजीकरण का प्रस्ताव रद्द करने सहित कई मांगों को लेकर विद्युत मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ, भारतीय मजदूर संघ और अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण आंदोलन के तहत जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महामंत्री विवेक सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें प्रमुख रूप से— निजीकरण का प्रस्ताव रद्द करना : पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण को जनहित व कर्मचारियों के हित में वापस लिया जाए। राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन : 25 जनवरी 2000 के समझौते के अनुरूप ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर परिषद का पुनर्गठन किया जाए। रियायती बिजली सुविधा बहाल : कर्मचारियों को मिलने वाली रियायती बिजली सुविधा पर मीटर लगाने का आदेश तत्काल वापस लिया जाए। फेशियल अटेंडेंस का विरोध : फेशियल अटेंडेंस के स्थान पर वैकल्पिक उपस्थिति प्रणाली लागू की जाए। संविदा कर्मियों की कटौती बंद  और  कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमों की वापसी । महामंत्री...

जौनपुर: जमीन विवाद में अमादा फौजदारी, केराकत पुलिस ने 9 आरोपियों को किया चालान

Image
जौनपुर। थाना केराकत पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को हिरासत में लेकर चालान किया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम सरौनी पूरबपट्टी में जमीन विवाद को लेकर पक्षकार अमादा फौजदारी हो गए थे। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर 9 अभियुक्तों को हिरासत में लिया और उन्हें धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम-पते: अलियार पुत्र मुन्नीलाल बृजेश बेनवंशी पुत्र प्रमोद छोटू पुत्र प्रमोद सुरेश पुत्र हीरालाल प्रमोद पुत्र कतवारू लौटू पुत्र जवाहिर चन्द्रकला पत्नी सुरेश संदीप पुत्र बचऊ संजय पुत्र जवाहिर (सभी निवासी – सरौनी पूरबपट्टी, थाना केराकत, जनपद जौनपुर) पुलिस टीम: उपनिरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय उपनिरीक्षक विनोद त्रिपाठी हे.का. अमित सिंह हे.का. अजय यादव का. मिथलेश राजभर मा.का. कुसुम (थाना केराकत, जनपद जौनपुर)

जौनपुर: कोतवाली पुलिस ने दो महिला वारंटी अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार

Image
जौनपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के आधार पर दो महिला वारंटी अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जानकारी के अनुसार, मुकदमा संख्या 389/2024 धारा 147, 504, 506, 427 भादवि थाना कोतवाली जौनपुर से संबंधित महिला वारंटी चाँदमुनि सिंह (55 वर्ष) पत्नी गुप्तेश्वर सिंह तथा बबिता सिंह (30 वर्ष) पुत्री गुप्तेश्वर सिंह, निवासी खासनपुर, थाना कोतवाली को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार महिला वारंटी: चाँदमुनि सिंह पत्नी गुप्तेश्वर सिंह, उम्र लगभग 55 वर्ष बबिता सिंह पुत्री गुप्तेश्वर सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष (निवासी: खासनपुर, थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर) गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी भंडारी हे.का. संजय यादव हे.का. समाकांत यादव म.आ. राशि मिश्रा म.आ. कंचन सिंह (थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर)

अनुशासन और आत्मविश्वास के लिए खेल जरूरीः कुलपति

Image
खेल दिवस पर सद्भावना दौड़, मेजर ध्यानचंद को नमन जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम नहीं है ,  बल्कि यह जीवन के अनुशासन ,  टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। जिस प्रकार खिलाड़ी मैदान में संघर्ष कर विजय प्राप्त करते हैं ,  उसी प्रकार हमें जीवन की चुनौतियों का सामना साहस और संयम के साथ करना चाहिए। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल ज्ञान देना नहीं है ,  बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करना भी है ,  और खेल इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की स्मृति में यह आयोजन हमें खेल भावना ,  अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का   संदेश   देता है। इसके...

शोहदा-ए-कर्बला की याद में नम हुई आंखे, या हुसैन अलविदा की गूंजी सदाएं*

Image
*अलविदा अलविदा ऐ हुसैन अलविदा की गूंजीं सजाएं*  अय्यामे अजा के आखिरी दिनों में मजलिसों व जुलूसों का सिलसिला जारी है। इसी के अन्तर्गत मोहल्ला अजमेरी में स्वर्गीय सैय्यद अली शब्बर (सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी) के मकान पर अलविदाई मजलिस का आयोजन हुआ। इसमें शामिल होकर अज़ादारो ने कर्बला के शहीदों का ग़म मनाया और अलम की ज़ियारत किया।    मजलिस में सोज़ख्वानी आमिर मेहंदी कजगांवी ने और पेशख़्वानी मेहंदी ज़ैदी व कैफी मोहम्मदाबादी ने किया। ईरान से तालीम लेकर आयें मौलाना सै कदीर हैदर रज़ा ने मजलिस को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुहर्रम का चांद होने के बाद से शिया समुदाय दो महीना आठ दिन गम मनाते हैं। अब गम के तीन दिन ही बचे है। इसलिए दिल खोलकर शहीदाने कर्बला का ग़मा मनाते हुए बीबी फातिमा को पुरसा दीजिए।   आगे मौलाना ने कहा की रसूले ख़ुदा हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने दीने इस्लाम को बचाने के लिए अपनी और अपने साथियों की कुर्बानी दी। जिसको रहती दुनिया याद करती रहेगी।   उन्होंने शोहदा-ए-कर्बला की कुर्ब...

मछलीशहर हादसे में स्व. प्राची मिश्रा के निधन पर मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज परिवार शोकाकुल

Image
जौनपुर - नगर के मछलीशहर पड़ाव पर बीते 25 अगस्त को अत्यधिक बारिश व बिजली के पोल में करंट प्रवाहित सीवर में हुए दर्दनाक हादसे में तीन निर्दोष लोगों की असमय मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक दुर्घटना में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की पूर्व स्वयंसेविका स्व. प्राची मिश्रा भी असमय काल-कवलित हो गईं। इस दुःखद समाचार से संपूर्ण कॉलेज परिवार शोक-संतप्त है। प्राचार्य डॉ. अब्दुल क़ादिर ख़ान ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं संग दिवंगत प्राची मिश्रा के आवास पहुँचकर परिजनों से भेंट की और गहरी संवेदना प्रकट की। कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि – “स्व. प्राची मिश्रा एक अनुशासित, संवेदनशील और समर्पित स्वयंसेविका रहीं स्व.प्राची कॉलेज परिसर में सेवा, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण की अमूल्य छाप छोड़ी। वृक्षारोपण अभियान में उनकी विशेष भूमिका आज भी कॉलेज प्रांगण में हरियाली के रूप में जीवित है और सदा उनकी स्मृति का प्रतीक बनी रहेगी।” श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय ...

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न

Image
उपजिलाधिकारी को सौंपा गया 9 सूत्रीय मांगपत्र प्रयागराज (गंगानगर)--भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ प्रयागराज गंगानगर इकाई की तहसील स्तरीय बैठक गुरुवार को सोराम तहसील के अमानगंज डाक बंगला में उप जिलाधिकारी हीरालाल सैनी की अध्यक्षता में बैठक की गई बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सोराम क्षेत्र सहित क्षेत्रीय पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी सोरांव  को 9 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण शुक्ल उर्फ पिंटू ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। उन्हें सुरक्षित और सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने,  पत्रकारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने, सोराम में स्थायी प्रेस पत्रकारों के लिए भवन निर्माण, आवासीय योजना में प्राथमिकता, आकस्मिक दुर्घटना अथवा मृत्यु पर आर्थिक सहायता, तहसील व थानों में पत्रकारों को सम्मान के साथ, समाचार कवरेज में पुलिस-प्रशासन का सहयोग, स्वास्थ्य सुविधाएं  उपलब्ध कराने तथा विभागीय बैठकों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं मे...