जौनपुर: कोतवाली पुलिस ने दो महिला वारंटी अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार


जौनपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के आधार पर दो महिला वारंटी अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

जानकारी के अनुसार, मुकदमा संख्या 389/2024 धारा 147, 504, 506, 427 भादवि थाना कोतवाली जौनपुर से संबंधित महिला वारंटी चाँदमुनि सिंह (55 वर्ष) पत्नी गुप्तेश्वर सिंह तथा बबिता सिंह (30 वर्ष) पुत्री गुप्तेश्वर सिंह, निवासी खासनपुर, थाना कोतवाली को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार महिला वारंटी:

  1. चाँदमुनि सिंह पत्नी गुप्तेश्वर सिंह, उम्र लगभग 55 वर्ष
  2. बबिता सिंह पुत्री गुप्तेश्वर सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष
    (निवासी: खासनपुर, थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी भंडारी
  • हे.का. संजय यादव
  • हे.का. समाकांत यादव
  • म.आ. राशि मिश्रा
  • म.आ. कंचन सिंह
    (थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर)

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

अजगर लील गया नीलगाय का बच्चा इलाके में रही अफरा तफरी

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित