Posts

Showing posts from May 1, 2026

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह

Image
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गुजरात स्थापना दिवस जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल सचिवालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में गुजरात स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर विविध कार्यक्रमों को  उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. वंदना सिंह  के नेतृत्व में पदयात्रा से हुआ। इसके साथ ही गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण ,  विद्यालयों एवं गोद लिए गए गांवों में स्वच्छता अभियान, गुजरात के परंपरागत खेल जैसी सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात ने विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी सहेज कर रखा है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और परंपराओं को समझना राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। कुलसचिव केशलाल ने वि...