Posts

Showing posts from June 15, 2026

ग्राम रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया के नेतृत्व में जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन में प्रदेश के लगभग 36 हजार ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम रोजगार सेवक वर्ष 2006 से मनरेगा एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन आज भी संविदा व्यवस्था में कार्य करने को मजबूर हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रदेश के अनेक ग्राम रोजगार सेवकों का 12 से 14 माह तक का मानदेय बकाया है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। संघ ने मांग की कि ग्राम रोजगार सेवकों को सहायक सचिव/ग्राम विकास सहायक के पद पर समायोजित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। साथ ही न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करने, मानव संसाधन नीति लागू करने तथा...

"‘हर बूथ की यही पुकार, 5 वोट से बनेगी सरकार’

Image
हर बूथ पर पांच वोट बढ़ाने का लिया संकल्प, शिक्षकों ने भरी हुंकार समाजवादी शिक्षक महासभा के अभियान में जुटे शिक्षक व शिक्षाविद, प्रो. वी. पांडेय ने दिलाया संकल्   जौनपुर -आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी शिक्षक महासभा द्वारा जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सेवईनाला स्थित मां कलावती इंटर कॉलेज में रविवार को "पांच वोट संकल्प अभियान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षाविद और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रो. वी. पांडेय ने उपस्थित शिक्षकों और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर कम से कम पांच नए मतदाताओं का समर्थन सुनिश्चित कर ले तो प्रदेश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संकल्प दिलाते हुए कहा कि "हर बूथ की यही पुकार, पांच वोट से...

प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे स्कूल

Image
जौनपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में संशोधन किया है। संशोधित आदेश के अनुसार जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय 16 जून 2026 से प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। आदेश में बताया गया है कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास प्रातः 7:30 बजे से 7:40 बजे तक तथा मध्यावकाश प्रातः 10:00 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों का संपादन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।