"‘हर बूथ की यही पुकार, 5 वोट से बनेगी सरकार’
हर बूथ पर पांच वोट बढ़ाने का लिया संकल्प, शिक्षकों ने भरी हुंकार समाजवादी शिक्षक महासभा के अभियान में जुटे शिक्षक व शिक्षाविद, प्रो. वी. पांडेय ने दिलाया संकल्
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रो. वी. पांडेय ने उपस्थित शिक्षकों और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर कम से कम पांच नए मतदाताओं का समर्थन सुनिश्चित कर ले तो प्रदेश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संकल्प दिलाते हुए कहा कि "हर बूथ की यही पुकार, पांच वोट से बनेगी सरकार" केवल नारा नहीं, बल्कि संगठनात्मक अभियान का आधार है।
प्रो. पांडेय ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और सामाजिक तथा राजनीतिक चेतना जगाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने शिक्षकों से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ शिक्षक नेता विनय यादव 'मास्टर साहब' ने कहा कि पांच वोट संकल्प अभियान जनपद भर में सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा है। उन्होंने दावा किया कि शिक्षकों और बुद्धिजीवियों के बढ़ते समर्थन से समाजवादी पार्टी को नई ऊर्जा मिली है और आगामी चुनाव में इसका प्रभाव दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारत यादव, रणजीत सिंह, राकेश मौर्य, राहुल त्रिपाठी, अवधनाथ पाल, घनश्याम यादव (प्रबंधक, मां कलावती इंटर कॉलेज) सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षक, शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
Comments
Post a Comment