Posts

Showing posts from January 31, 2024

सरकार के तबादला का चाबुक अब पीसीएस अधिकारियों पर,एक दर्जन से अधिक तबादला

Image
उत्तर प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव से पहले चूर गांठ सही करते हुए बुधवार की सायंकाल एक दर्जन से अधिक पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया। स्थानान्तरित अधिकारियो के नाम और पद निम्नवत है। PCS राजेश सिंह सिटी मजिस्ट्रेट मऊ को प्रयागराज का ADM FR बनाया गया है। PCS जग प्रसाद ADM FR को अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया है। PCS राजेश कुमार श्रीवास्तव SDM प्रयागराज को ADM नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति ललितपुर बनाया गया है। PCS अजीत कुमार जायसवाल SDM प्रयागराज को सिटी मजिस्ट्रेट जालौन बनाया गया है। PCS विनय कुमार सिंह 2 सिटी मजिस्ट्रेट मिर्जापुर को ADM FR प्रयागराज बनाया गया है। PCS डॉ सुनील कुमार वर्मा सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण को अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी बनाया गया। PCS दिनेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट जालौन को ADM FR गाजीपुर बनाया गया है। PCS संजय कुमार उपजिलाधिकारी बिजनौर को सिटी मजिस्ट्रेट फर्रूखाबाद बनाया गया है। PCS अरविंद कुमार द्विवेदी सिटी मैजिस्ट्रेट अयोध्या को सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण मथुरा बनाया गया। PCS राजेश कुमार 4 सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को

आखिरकार आईआईटी के छात्र उत्कर्ष ने अचानक हास्टल में फांसी लगाकर क्यों किया आत्महत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

Image
बीएचयू आईआईटी के लिमडी हॉस्टल के कमरा नंबर 187 में उत्कर्ष राज नामक युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। युवक नसीरपुर सुसुवाहि का रहने वाला है और आर्किटेक्चर डिपार्मेंट के पांचवी वर्ष का छात्र है। सूचना मिलने पर इमरजेंसी पर मृतक के पिता राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई।  मृतक छात्र दोपहर 3:00 बजे अपनी मां से बोलकर हॉस्टल जाने के लिए निकला था। हॉस्टल पहुंचने के बाद बेडशीट के सहारे पंखे के हुक में फंदा बनाकर लटक गया। शाम 5:00 बजे रूम पार्टनर अभिषेक चौधरी ओरिएंटेशन से वापस लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा पीटने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बगल के रोशनदान से देखने पर उत्कर्ष राज लटक रहा था।  छात्र ने तत्काल वार्डन सूर्य देव यादव को इसकी सूचना दी। अनान-फनान में सभी उसे उतार कर इमरजेंसी में ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक छात्र अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी छोटी बहन आईआईटी रुड़की में पढ़ाई कर रही है। ओरिएंटेशन में शामिल होने के लिए मृतक छात्र को भी जाना था लेकिन वह नहीं गया। छात्र हॉस्टल अलॉट कराया था