मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना फर्जी फिकेशन करने सहायक विकास अधिकारी सुनील यादव निलम्बित,हुई एफआईआर


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गड़बड़ी करने वाले सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) सुनील कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में पहले ही आरोपी अधिकारी सहित आठ अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ बलिया में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आरोपी सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) ने ग्राम पंचायत मानिकपुर से आर्चना, रंजना व सुमन को शामिल करवाया। इसी तरह ग्राम पंचायत सुल्तानपुर से प्रियंका, सोनम, पूजा, सन्जू और रमिता का भी विवाह 25 जनवरी को संपन्न हुआ। इन सभी का सत्यापन सुनील कुमार ने किया था। जांच में खुलासा हुआ कि संजू का विवाह तीन साल और पूजा का विवाह एक वर्ष पहले हो चुका है। इसके अतिरिक्त अर्चना, रंजना, सुमन, रमिता और प्रियंका का विवाह भी वर्ष 2023 में हो चुका है।
जांच में यह भी सामने आया कि सोनम का अभी विवाह तय ही नहीं है। इसके बावजूद उसे लाभार्थी के रूप में शामिल किया गया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने प्रशासनिक जांच और एफआईआर के आधार पर होने वाली जांच में त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह