जौनपुर के 5 होनहारों का यूपीएससी में चयन
जिले में खुशी की लहर, परिजनों ने एक दूसरे को बांटी खुशियां जौनपुर। यूपीएससी के रिजल्ट में जिले के होनहारों ने भी बाजी मारी है। डोभी की आस्था सिंह ने 61वीं रैंक हासिल कर अपने गांव ही नहीं बल्कि जनपद का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा अभिषेक सिंह ने 78वीं रैंक हासिल किया है। वहीं गौतम सिंह ने 526वीं रैंक हासिल किया है। डोभी की आस्था सिंह ने हासिल की 61वीं रैंक चंदवक : क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी बृजेश सिंह की पुत्री आस्था सिंह का चयन यूपीएससी में होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उसे 61वीं रैंक प्राप्त हुई है। आस्था के पिता बृजेश सिंह श्री गणेश राय पीजी कॉलेज से एमएससी करने के बाद हरियाणा के पंचकूला में स्थित फार्माच्यूटिकल्स कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत है। उनकी मां शालिनी सिंह भी पीजी कॉलेज की छात्रा रही है। आस्था पिता के साथ ही रहकर पढ़ाई की है। वह शुरू से ही मेधावी रही है। वर्तमान में हरियाणा में पीसीएस अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आइएएस में चयन की जानकारी मिलते ही प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय में ...