भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प



थरवई / भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय के कुशल निर्देशन में  संरक्षक बी शुक्ला, गामा द्विवेदी, हनुमान शुक्ला, कृष्ण कुमार गिरी  के कुशल पर्यवेक्षकमें गंगा पार जिला इकाई द्वारा मंगलवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन जिला इकाई के कार्यालय पर हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम कृष्णा शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण हमारी पहली प्राथमिकता है। ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके  इस अवसर पर, उमेश तिवारी, सुनील मिश्रा, राकेश मौर्या, अजय मौर्या, रवि पटवा, राजन तिवारी, जय कृष्ण पांडेय, अशोक मिश्रा, रामू भैया पांडे, शिवम नंदन त्रिपाठी, अनिल पांडेय, संजय पाण्डेय, अश्विनी मिश्रा, जितेंद्र शुक्ला, कमलेश विश्वकर्मा, कमल राज साहू, बृजेश आनंद, अरुण शर्मा, कृष्ण कुमार यादव, कृष्ण मोहन मौर्य, वीरेंद्र गुप्ता एवं लव गुप्ता सहित कई पत्रकार कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी पत्रकारो ने पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त समाज और जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए।  कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और सामूहिक प्रयासों से पृथ्वी को सुरक्षित रखना रहा। सभी पत्रकारों ने पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। 


              कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

*घड़ी में 7:00 बजते ही यूपी में बजेंगे सायरन, छा जाएगा अंधेरा.....*

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व डीन व प्रख्यात विधिवेत्ता डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा का निधन, शोक की लहर

खुटहन-जौनपुर मार्ग पर खुटहन अस्थाई सब्ज़ी मंडी बनी जाम की मुख्य वजह, आमजन परेशान