आंधी-तूफान से बिगड़ी बिजली व्यवस्था 2 दिन में होगी दुरुस्त, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज


जौनपुर में आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुई विद्युत व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि टूटे हुए बिजली पोलों को युद्धस्तर पर लगाकर दो दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल की जाए।

*लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई*
कार्य प्रगति पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता द्वितीय को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उपखंड अधिकारी खेतासराय का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।

*प्रमुख निर्देश*
 सभी क्षतिग्रस्त पोल 48 घंटे में बदले जाएं
 ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण लगाए जाएं
 मुख्यालय क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या का तत्काल समाधान हो
 जलभराव वाले क्षेत्रों में करंट से सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
 बिजली बिल शिकायतों का निस्तारण उपखंड स्तर पर ही हो

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अगले तीन माह तक विभाग के सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहेंगे। 15 दिन बाद फिर समीक्षा होगी, और लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई तय है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमाणंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित विद्युत विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*