Posts

Showing posts from July 29, 2023

डीएम सीडीओ सहित 51 अधिकारियों मनरेगा कार्यो का किया औचक निरीक्षण जानें क्या रहा सच

Image
जौनपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) अधिनियम के अन्तर्गत जनपद के 21 विकास खण्ड में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा 51 जिलास्तरीय एवं विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों के द्वारा एक साथ किया गया।  नामित जाँच अधिकारीगण द्वारा विकास खण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्य का स्थल पर प्रातः 07.00 बजे उपस्थित होकर सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का इस जाँच के पीछे मुख्य उददेश्य यह था कि योजना में कागज पर दिखाये जाने वाले कार्य वास्तव में मौके पर कराये जा रहे है अथवा नहीं। सभी 21 विकास खण्डो में नामित किये गये कुल 51 अधिकारियों द्वारा 54 परियोजनाओं का सत्यापन किया गया।  निरीक्षण किये गये कुल 54 परियोजनाओं में मौके पर 6 परियोजनाओं पर कार्य नहीं होना पाया गया। शेष समस्त परियोजनाओं पर श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा था एवं जिन परियोजनाओं पर कार्य बन्द था वहां के सम्बन्ध में अधिकारियो द्वारा यह बताया गया कि कुछ स्थलो पर विवाद,कुछ परियोजनाओं पर श्रमिक के समय से उपस्थित न ह

पीएम श्री योजना की तीसरी वर्षगांठ पर बच्चो ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश

Image
जौनपुर।पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों में शैक्षिक सुधार हेतु आवंटित धनराशि की प्रथम किस्त प्रेषण एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तृतीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित "अखिल भारतीय शिक्षा समागम" का आयोजन 29 जुलाई को समय प्रातः 10.30 से आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा उद्बोधन किया गया।  उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के कुल 2807 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा देखा गया।उक्त कार्यक्रम को देखने हेतु विद्यालयों में टीवी, लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर के माध्यम से देखने व्यवस्था की गई।  प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सभी द्वारा सुना गया। प्रधानमंत्री द्वारा पीएम श्री से चयनित विद्यालयों में व्यवस्था हेतु प्रथम किस्त की धनराशि का प्रेषण भी विद्यालयों के खातों में बटन दबाकर स्थानांतरित की गई, जिस पर उपस्थित जनों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।।  कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पीएम श्री से चयनित विद्यालयों में एआरपी, एसआरजी की ड्यूटी लगाई गई थी। शेष विद्यालयों में प्रधाना

गमगीन माहौल में मना यौमे आशूरा, कर्बलाओ में सुपुर्द ए खाक किए गये ताजिए

Image
जौनपुर। जनपद में शनिवार को गमगीन माहौल में यौमे आशूरा मनाया गया। इस मौके पर अजादारों ने नौहा मातम के साथ आंसूओं का नज़राने पेश कर ताजियों को अपनी-अपनी कर्बलाओं में सुपुर्द ए खाक कर दिया। इसके बाद अजाखानों में मजलिसें शामे गरीबां आयोजित हुई। नगर के विभिन्न इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार ताजिए उठाये गये। जिसके साथ मातमी अंजुमनों ने नौहा और मातम किया। नगर क्षेत्र के अधिकांश ताजिये सदर इमामबारगाह स्थित गंजे शहीदा में सुपुर्द ए खाक किये गये जबकि कुछ ताजिए मोहल्लों की कर्बलाओं में भी सुपुर्द ए खाक हुए। चहारसू चौराहे से उठा जुलूस शिया जामा मस्जिद होता हुआ अपने मुख्य मार्गों से गुजरकर सदर इमामबारगाह पहुंचा। इसी प्रकार इमामबाड़ा शाह अबुल हसन भंडारी, मीर सैयद अली बलुआघाट, कटघरा, मोहल्ला रिजवीं खां, पुरानी बाजार, ताड़तला, बारादुअरिया, यहियापुर, पानदरीबा के ताजिए भी सदर इमामबारगाह स्थित गंजे शहीदा में दफ्न हुए। सिपाह मोहल्ले के ताजिये नबी साहब स्थित गंजे शहीदा में दफ्न किये गये। इसके पूर्व बलुआघाट स्थित शाही किला मस्जिद, मोहल्ला दीवान शाह, कबीर, ताड़तला की मस्जिद समेत अन्य स्थानों पर

विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के चार सदस्य बेहोश,एक की मौत,मृतका के मायके वालो ने लगाया साजिश का आरोप जांच शुरू

Image
तीन साल पहले अपर जिलाधिकारी पद से रिटायर हुए रामप्यारे, उनकी दो पत्नियों तथा पिता रामकरण विषाक्त भोजन खाने की वजह से हालत बिगड़ी गई। उन्हें शुक्रवार भोर में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लाया गया। खबर पाकर जौनपुर से प्रयागराज पहुंचे पहली पत्नी अनारा देवी के मायके वाले अनारा देवी शहर में अलग निजी अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से डाक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। शुक्रवार देर रात स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके बाद अनारा के मायके वालो ने साजिश का आरोप जड़ा है। बता दे रायबरेली से 2020 में रिटायर अपर जिलाधिकारी का परिवार अल्लापुर में बने नए मकान में रहता है। पहली पत्नी अनारा देवी से कोई संतान नहीं होने के चलते रामप्यारे ने सुमन देवी से दूसरी शादी कर ली थी। अब घटना के बाद अनारा के मायके वाले उनकी मौत पर शक जता रहे हैं। उनका कहना है कि दो शादी की वजह से परिवार में कलह का माहौल बना हुआ था इस बारे में रिटायर अपर जिलाधिकारी रामप्यारे ने कहा कि गुरुवार रात भोजन के बाद फूड प्वाइजनिंग से सबकी हालत बिगड़ी थी।अनारा देवी के मायके वालों ने

एनडीए का घटक बनने के बाद ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल में शामिल करने का दबाव, जानें कब तक होगा विस्तार

Image
यूपी में सुभासपाश अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान विधायक दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल करने का दबाव बनने लगा है इसलिए योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर शुक्रवार को दिल्ली में मंथन भी हुआ। साथ ही दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई मऊ जिले की घोसी सीट और बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सदस्यता रद्द होने से खाली हुई गाजीपुर सीट पर उप चुनाव को लेकर भी पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व के बीच चर्चा हुई। सूत्रों की माने तो सुभासपा के एनडीए में शामिल होने के बाद अब दबाव बनाने लगी है कि विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाया जाए। सुभासपा सदन में सरकार में सहयोगी के रूप में उपस्थित रहना चाहती है। दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जाना है। सत्तारूढ़ दल के नेताओं का मानना है कि बतौर मंत्री दारा सिंह को घोसी से उप चुनाव लड़ाने से चुनाव में राजनीतिक फायदा मिलेगा। उधर, योगी सरकार 1.0 में जलशक्ति मंत्री रहे महेंद्र सिंह, पूर्व एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा

भतीजी के साथ दुष्कर्म के आरोपी सगे मौसा को आजीवन कारावास की सजा और 40 हजार रुपए का जुर्माना

Image
जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट काशी प्रसाद सिंह यादव ने शुक्रवार को सिकरारा थाना क्षेत्र की एक सात साल की बच्ची से दुष्कर्म व अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी उसके सगे मौसा को आजीवन कारावास व 40 हजार रुपये रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। बच्ची के पिता ने घटना की प्राथमिकी सिकरारा थाने में दर्ज कराई थी। अभियोजन के अनुसार सिकरारा निवासी वादी व उसका परिवार पूर्व से ही हैदराबाद में रहता था। 14 अक्तूबर 2020 को तीन बजे दिन जब वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था तो उसकी सात साल की बच्ची से उसके साढ़ू अजय उर्फ लौटन ने दुष्कर्म व अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। अजय उर्फ लौटन ने जान से मारने की धमकी दी। बच्ची को लेकर जौनपुर अपने घर आया। वहां भी 17 अक्तूबर 2020 की रात अजय उर्फ लौटन ने चारपाई पर सोई बच्ची के साथ पुनः दुराचार किया, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई। उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बच्ची का मेडिकल हुआ। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हुआ। पुलिस ने विवेचना करके कोर्ट में केस डायरी दाखिल की। सरकारी वकील राजेश उपाध्याय व कमलेश राय ने कोर्ट में गवाहों का बय

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर एक लाख रुपए के जेवरात की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी, घायल का इलाज जारी

Image
जौनपुर। जिले के थाना बरसठी क्षेत्र में शुक्रवार की रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने सराफा कारोबारी को गोलीमार कर बाइक और एक लाख का आभूषण लूट लिया। सराफा कारोबारी बाइक पर पीछे बैठा था। उसका भाई बाइक चला रहा था। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर है कि बंधवा बाजार निवासी मोहन लाल सेठ के दो पुत्र मनोज (22) और विनोद (20) बरसठी के हनुमान नगर बारी गांव में आभूषण की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मीरगंज सीमा से सटकर बरसठी के भैसहां पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार नकाबपोश तीन लोगों ने पीछा किया। बाइक पर पीछे बैठै विनोद सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना में मनोज बाल-बाल बच गया। जब तक मनोज शोर मचाता तब तक लुटेरे बाइक और आभूषण से भरा बैग लेकर बरसठी बाजार की तरफ भाग गए। मनोज ने बताया की घटना के बाद घायल विनोद को इलाज के लिए मछलीशहर ले गए जहां चिकित्सकों  ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बरसठी पुलिस घटना के आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची। मनोज ने बताया