स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर एक लाख रुपए के जेवरात की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी, घायल का इलाज जारी


जौनपुर। जिले के थाना बरसठी क्षेत्र में शुक्रवार की रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने सराफा कारोबारी को गोलीमार कर बाइक और एक लाख का आभूषण लूट लिया। सराफा कारोबारी बाइक पर पीछे बैठा था। उसका भाई बाइक चला रहा था। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबर है कि बंधवा बाजार निवासी मोहन लाल सेठ के दो पुत्र मनोज (22) और विनोद (20) बरसठी के हनुमान नगर बारी गांव में आभूषण की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मीरगंज सीमा से सटकर बरसठी के भैसहां पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार नकाबपोश तीन लोगों ने पीछा किया।
बाइक पर पीछे बैठै विनोद सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना में मनोज बाल-बाल बच गया। जब तक मनोज शोर मचाता तब तक लुटेरे बाइक और आभूषण से भरा बैग लेकर बरसठी बाजार की तरफ भाग गए। मनोज ने बताया की घटना के बाद घायल विनोद को इलाज के लिए मछलीशहर ले गए जहां चिकित्सकों  ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बरसठी पुलिस घटना के आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची। मनोज ने बताया की बैग में 60 हजार का सोना और 40 हजार का चांदी था। सीओ चोब सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर ही पता चलेगा कि कितने की लूट हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को