विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के चार सदस्य बेहोश,एक की मौत,मृतका के मायके वालो ने लगाया साजिश का आरोप जांच शुरू



तीन साल पहले अपर जिलाधिकारी पद से रिटायर हुए रामप्यारे, उनकी दो पत्नियों तथा पिता रामकरण विषाक्त भोजन खाने की वजह से हालत बिगड़ी गई। उन्हें शुक्रवार भोर में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लाया गया।

खबर पाकर जौनपुर से प्रयागराज पहुंचे पहली पत्नी अनारा देवी के मायके वाले अनारा देवी शहर में अलग निजी अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से डाक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। शुक्रवार देर रात स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके बाद अनारा के मायके वालो ने साजिश का आरोप जड़ा है।


बता दे रायबरेली से 2020 में रिटायर अपर जिलाधिकारी का परिवार अल्लापुर में बने नए मकान में रहता है। पहली पत्नी अनारा देवी से कोई संतान नहीं होने के चलते रामप्यारे ने सुमन देवी से दूसरी शादी कर ली थी। अब घटना के बाद अनारा के मायके वाले उनकी मौत पर शक जता रहे हैं।
उनका कहना है कि दो शादी की वजह से परिवार में कलह का माहौल बना हुआ था इस बारे में रिटायर अपर जिलाधिकारी रामप्यारे ने कहा कि गुरुवार रात भोजन के बाद फूड प्वाइजनिंग से सबकी हालत बिगड़ी थी।अनारा देवी के मायके वालों ने जार्जटाउन थाने में तहरीर देकर उनकी मौत की जांच करने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने