जौनपुर में नाबालिक लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा


जौनपुर : यूपी में जौनपुर के शाहगंज पुलिस ने नाबालिग बच्ची से गैंगरेप की घटना करने वाले 5 आरोपियों सहित कुल 9 नाबालिग आरोपियों को शाहगंज पुलिस थाने ले आई. सभी को कोर्ट में पेश किया गया, नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

युवती पड़ोस के जनपद सुल्तानपुर की रहने वाली थी. बीती 8 अप्रैल को वह अपने घर से कहीं चली गई थी. 21 अप्रैल को वह भटकती हुई शाहगंज के रोडवेज बस स्टैंड, प्रदर्शनी मैदान के पास पहुंची थी. यहां 5 नाबालिगों ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को बदहाल अवस्था में पुलिस को सूचना दी. शाहगंज पुलिस ने 5 मुख्य और 4 सह आरोपियों समेत कुल 9 आरोपियों को थाने ले आई. यहां से उन्हें कोर्ट ले जाया गया. इसके बाद सभी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

एसपी ग्रामीण डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात जनपद शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस के समीप प्रदर्शनी मेला ग्राउंड से एक नाबालिग बच्ची के साथ 5 बच्चों ने गैंगरेप किया था. बच्ची को बदहाल अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने घटना की गंभीरता देखते हुए तत्काल इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में 9 नाबालिग आरोपी थाने लाए गए. उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*