अधिवक्ताओं पर अत्याचार के खिलाफ आगे आया लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल
जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल बीते 17 मई को लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेम्बर की बगैर कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये बुलडोजर चलाकर गिराये जाने तथा बर्बरतापूर्ण तरीके से निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किये जाने के विरोध स्वरूप एक समर्थन पत्र अधिवक्ता संघ को सौंपा।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि जब सड़कें सूनी हो जाती हैं तो संसद आवारा हो जाती है। इस तरह प्रदेश सरकार और उसकी लालफीताशाही तानाशाह की भांति काम कर रही है। बेपरवाह अधिकारी ने लाठीचार्ज का आदेश दिया जो गलत है। निर्मम लाठीचार्ज की इतनी क्या आवश्यकता आ गयी कि इस तरह की कार्यवाही करनी पड़ी। वहीं प्रदेश महामंत्री अनवारूल हक व जिलाध्यक्ष संजीव साहू ने संयुक्त रूप से उक्त लाठीचार्ज की निन्दा करते हुये दीवानी एवं कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ को पूर्ण समर्थन का वादा किया।
वहीं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरा व्यापारी वर्ग इस दुखद घड़ी में अधिवक्ता वर्ग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेगा। उक्त अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, गगन जायसवाल, राजेश जायसवाल, सुनील चौरसिया, अंजुम सिद्दीकी, सिराज अहमद, रंजीत सोनकर, मनोज जायसवाल, राम सजीवन मोदनवाल, मोनू सोनकर सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment