मिशन शक्ति जागरूकता अभियान से महिलायें हो रहीं जागरूक
थरवई / मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चलाये जा रहे जागरूकता अभियान में बुधवार एसीपी थरवई चंद्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पाण्डेय नेतृत्व में थाना थरवई मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल व एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र थरवई के ग्राम आदमपुर उपरौड़ा में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उन्हें सशक्त बनाने हेतु नारी सुरक्षा नारी सम्मान का पाठ पढ़ाया। सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं में जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, निराश्रित पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं उनकी सुरक्षा व सम्मान को लेकर वीमेन हेल्प लाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चिकित्सा हेल्पलाइन 108 व किसी भी नंबर को याद ना रहने पर कॉमन नंबर पुलिस आपात कालीन डायल 112 का प्रयोग, साइबर हेल्प लाइन 1930 आदि पर बड़े ही विस्तार से सभी नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल ने जानकरी देते हुए बताया की अगर कोई भी आपको परेशान करे तो घबरायें नहीं दिए हेल्प लाइन नंबरों का प्रयोग कर आप तत्काल नंबर को डायल कर हेल्प ले सकती हैं और परेशान करने वाले के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी। वहीं मौके पर उपस्थित एस आई रिचा वर्मा ने भी गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी दी। एस आई दिव्या यादव ने भी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एस आई जितेंद्र नाथ सिंह ने भी साईबर अपराध के बारे में सभी को जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपाय भी बताये।
कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )
Comments
Post a Comment