42 वर्षों की सेवाओं के बाद उप निरीक्षक रामस्वरूप राय को सुजानगंज थाने में भावभीनी विदाई

जौनपुर
सुजानगंज: सुजानगंज थाने में कार्यरत उप निरीक्षक रामस्वरूप राय (60 वर्ष) ने 42 वर्षों की सेवा के बाद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति ली। बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित जजौली के निवासी राय 1 अक्टूबर 1984 को सिपाही के पद पर नियुक्त हुए थे और अपने सेवाकाल के दौरान बनारस, लखनऊ, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर सहित कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सुजानगंज थाने में आयोजित विदाई समारोह में थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे ने उन्हें अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूरे पुलिस परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में विद्यासागर, रामभवन यादव, बृजेश मिश्रा, राजनाथ यादव, मानस तिवारी, प्रदीप पटेल, मनोज कुमार सिंह, विद्या शंकर यादव, राघवेंद्र, संजीव यादव और सतीश यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह