समयबद्ध एवं पारदर्शी मूल्यांकन हमारी प्राथमिकता : डाॅ. योगेंद्र प्रताप सिंह


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के बाला साहेब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में गुरुवार को सम सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक, अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होने से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना कर उत्तर पुस्तिकाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध मूल्यांकन की कामना की गई। इसके उपरांत औपचारिक रूप से मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कराया गया।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षाफल घोषित करने का प्रयास किया जाएगा।
मूल्यांकन समन्वयक योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा के अनुरूप मूल्यांकन कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर पुस्तिकाओं का निष्पक्ष मूल्यांकन हो तथा परिणाम समय से घोषित किए जा सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी मूल्यांकन कार्य को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर  उप समन्वयक डाॅ.अजय कुमार, डॉ. अनुराग मिश्र एवं डाॅ. ममता सिंह, विशाल सिंह  सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी संजय शर्मा, श्यामधर त्रिपाठी,मनू मिश्र ,अरविंद,मनोज कुमार, गुलाब, शैलेश , आशीष, शिवम इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*