आंधी-तूफान पर अलर्ट मोड में जौनपुर प्रशासन, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने दिए सख्त निर्देश
बरसात से पहले नाला सफाई, जल निकासी और सड़क मरम्मत हर हाल में पूरी हो: ए.के. शर्मा
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को जौनपुर पहुंचकर जिले में आपदा प्रबंधन और नगर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए सभी विभाग पूरी सतर्कता के साथ अलर्ट मोड में कार्य करें।
बैठक में बताया गया कि हालिया आंधी-तूफान से जिले में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसे संबंधित विभागों द्वारा तेजी से बहाल किया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले नाला-नालियों की सफाई, जल निकासी, सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य समय से पूरा किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्षा मनोरमा मौर्य, भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह तथा नगर पालिका परिषद जौनपुर के प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment