सामाजिक समरसता के विमर्श को नई दिशा देगा जौनपुर का राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजन

जौनपुर। समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “गोरक्षपीठ की सामाजिक समरसता” विषय पर एक भव्य राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 मई 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे, जिला प्रेक्षागृह, कलेक्ट्रेट-जौनपुर में आयोजित होगा। आयोजन ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न सामाजिक, आध्यात्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मा. रामशीष जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष मा. श्रीकला धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मा. गिरीश चंद्र यादव, वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थान के आचार्य भारत भूषण जी महाराज, जौनपुर के बारीनाथ मठ के महंत योगी हरदेवनाथ जी महाराज, विधान परिषद सदस्य मा. बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ तथा पूर्व सांसद एवं पूर्व एमएलसी मा. विद्यासागर सोनकर विशिष्ट वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता के भारतीय दृष्टिकोण को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाना तथा गोरक्षपीठ द्वारा समाज में समानता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर व्यापक विमर्श करना है। कार्यक्रम में समरस समाज के निर्माण, सनातन परंपरा में समरसता के दर्शन, तथा वर्तमान सामाजिक चुनौतियों के समाधान में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह संगोष्ठी सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। आयोजन समिति का मानना है कि इस प्रकार के वैचारिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संवाद और सामाजिक समन्वय को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक एवं ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक शशि प्रकाश सिंह ने जौनपुर सहित पूर्वांचल क्षेत्र के सभी बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया है।


Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*