लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

जौनपुर आगामी लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 
#सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परीक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। 
#जनपद में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। #परीक्षा के सफल संचालन के लिए 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 10 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं। 

उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
#डीएम ने सभी अधिकारियों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की बुकलेट का गहन अध्ययन कर शासन की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा। #साथ ही स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस विभाग को विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात निरीक्षक को परीक्षा के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, केंद्राध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

आंधी-तूफान से बिगड़ी बिजली व्यवस्था 2 दिन में होगी दुरुस्त, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं बनी चिंता का विषय