अनियंत्रित बस खाई में पलटी, कंडक्टर की मौत आधा दर्जन घायल


पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल,यात्रियों को उनके गंतव्य भेजा  
महराजगंज  -जौनपुर प्रयागराज से बदलापुर जा रही  प्राइवेट मिनी बस के चालक को नीद आने से रामनगर कोल्हुआ गांव के पास अनियंत्रित होकर 10 फिट गहरी खाई में पलट गई । 
जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया कंडक्टर को गंभीर चोट आई। 
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई वही और आधा दर्जन यात्रियों को हल्की चोट आई । 
#जिनका प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। 
#बदलापुर सुजानगंज मार्ग पर सोमवार दोपहर में प्रयागराज से बदलापुर जा रही प्राइवेट अमन मिनी बस यूपी 70 एफ टी 0378 के चालक को नीद आ गई जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई ।#बस में लगभग तीस यात्री सवार थे संयोग अच्छा था  जिस स्थान पर बस पलटी उससे सटा सड़क के किनारे 11000 वोल्टेज खंभा और तार गया है उस समय बिजली भी थी बस खंभे से टकराती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी बस पर सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण और रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायल लोगों को बाहर निकाला किसी ने पुलिस को झूठी सूचना दिया बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। 
#जिससे सुजानगंज,महराजगंज,मछलीशहर, तेजीबाजार सहित चार थाने की पुलिस भी पहुच गई । 
#घायल कंडक्टर को एंबुलेश से जिला अस्पताल भेजा । 
#जिसकी पहचान प्रयागराज फूलपुर निवासी 48 वर्षीय लालजी सरोज के रूप में हुई ।
#वही बस में सवार एक ही परिवार के महोबा जिले के भगाड़ी निवासी 55 वर्षीय भैया लाल,52 उर्मिला देवी,35 वर्षीय नंद किशोर,23 अरविंद,
30 भागवती देवी को हल्की चोट लगी।
#ये पूरा परिवार एक साथ ट्रेन से बादशाहपुर आया जहा से बस में सवार होकर बदलापुर किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
#बस में सवार प्रत्यक्ष दर्शी क्षेत्र के राजाबाजार निवासी 28 वर्षीय करिश्मा ने बताया कि बस खाई में पलटी तेज आवाज हुई सवार लोगों में चीख पुकार देख ऐसा लगा बड़ी घटना हो गई लेकिन संयोग अच्छा था लोगों को हल्की चोट आई।
#जो प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गये 
#सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने घायलों को प्राइवेट वाहन से उनके गंतव्य को भेजा ।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

आंधी-तूफान से बिगड़ी बिजली व्यवस्था 2 दिन में होगी दुरुस्त, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं बनी चिंता का विषय