बारात गये व्यापारी की सिर कूच कर हत्या,फिर उठा कानून पर सवाल


जौनपुर।  मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर स्थित थाना खुटहन क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार की रात बरात  गये युवा व्यापारी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या के पश्चात हत्यारे ने व्यापारी की ही बोलेरो गाड़ी में शव रखने के बाद बोलेरो को घर से कुछ दूरी पर खेत में छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लोगों को आज सुबह हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
 मूल रूप से खेतासराय कस्बा निवासी अशोक  कुमार (38) पुत्र रामधनी की ससुराल खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में है। यहीं पर वह मकान बनवाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। इसी मकान में अशोक जनरल स्टोर की दुकान और पत्नी रिशु ब्यूटी पार्लर चलाती है। मृतक की पत्नी रीशू देवी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अशोक घर से जफराबाद एक बरात में शामिल होने की बात कहकर अपनी बोलेरो खुद चलाते हुए निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। सुबह बगल के गांव महमदपुर में इमामपुर मार्ग पर खेत में खड़ी बोलेरो में अशोक का शव पाया गया।
 ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त के बाद सूचना पुलिस और परिजनों को दी। शव की स्थिति देख सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या की बात स्पष्ट हो रही है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इंकार किया है। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि शव कब्जे  में लेकर छानबीन की जा रही है। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। मृतक के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल निकलवाया जा रहा है।हत्या की पहेली कब सुलझेगी यह तो पुलिस जाने लेकिन इस घटना से दहशत का माहौल कायम हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार