भाजपा की केन्द्र सरकार ने महिलाओ को सशक्त और स्वावलम्बी बनाने का काम कानून बना कर किया - गिरीश चन्द यादव

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कुत्तूपुर स्थित एक खाना खजाना होटल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मनोरमा मौर्या रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि गिरीश चन्द यादव ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में आई हुई महिलाओं को संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि नारी को सशक्त और स्वावलंबन बनाने के लिए तीन दशकों से लंबित महिला आरक्षण बिल जो की 27 वर्ष पूर्व 1996 में संसद में पेश किया गया था। जिसके तहत महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात कही गई थी
जो अन्ततः नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सुखद स्वरूप में दिनांक 21सितम्बर, 2023 को भारतीय संसद से पारित हो गया। अब यह कानून बन चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत की सनातन संस्कृति को देश के लोकतंत्र में चरितार्थ  कर दिखाया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐसा निर्णय है जिससे नारी शक्ति को सही मायने में अधिकार मिलेगा। नारी शक्ति को उसका अधिकार देने वाला यह अभूतपूर्व निर्णय एक विकसित, समर्थ एवं समृद्धि भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा।
नागरिक शक्ति वंदन अधिनियम के बाद लोकसभा में महिला की सांसदों की संख्या 181 हो जाएगी। वर्तमान लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या सिर्फ 82 है।
सम्मेलन में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष  रागिनी सिंह व जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार का यह फैसला लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाएगा। इससे नए कानून बनाने और देश की दिशा तय करने में महिलाएं निर्णायक भूमिका में आ जाएंगे।
महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री मेनका सिंह व अंजना सिंह व  प्रीति गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित किया।
कार्यक्रम को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजना चल रही है। जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है  कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष ने आई हुई सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन सदर विधानसभा के संयोजक आशीष गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ रामसूरत मौर्य, शैल साहू, अंजू पाठक, मिलन श्रीवास्तव, अंजू शर्मा, सीमा तिवारी, सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, मदन सोनी, श्याम मोहन अग्रवाल, अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, ब्रम्हेश शुक्ला, नंदलाल यादव, सिपिन सिंह, बसंत प्रजापति,मुन्ना सिंह,संतोष मौर्य, यसवंत साहू, जीतेन्द्र सिंह प्रमुख,जय विजय सोनकर, सुनील यादव मम्मन, अभिषेक श्रीवास्तव, धर्मपाल कन्नौजिया, राधे पाल आदि लोग उपस्थिति रहे।           

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त