सुबह सुबह तड़तड़ाई गोलियां एक व्यक्ति की मौत, पुलिस विधिक कार्यवाई में जुटी


जनपद प्रयागराज स्थित झूंसी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह गोलियों तड़तड़ाहट ने पूरे इलाके को भयभीत कर वहीं हत्यारों ने पितृ विसर्जन के लिए गंगा घाट जा रहे झूंसी थाना क्षेत्र के नायका महीन गांव निवासी सत्यपाल उर्फ बाबा लाल भारतीय (53) की गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया है। घटना के बाद अब पुलिस लीक पीटने जैसा काम कर रही है।
खबर है कि बिल्डिंग मैटेरियल और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी कार्य करने  वाला अपने पित्रो का विसर्जन करने के लिए गंगा नदी पर जा रहा था कि बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। इस हत्याकांड के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्यारों की खोज के लिए घेराबंदी की गई है। शनिवार को सुबह झूंसी इलाके में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की