दीप प्रज्वलन के साथ “हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव” का भव्य शुभारंभ


जौनपुर। विकास खंड करंजाकला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में “हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सुनील यादव ‘मम्मन’ (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, करंजाकला) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. गोरखनाथ पटेल (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री श्रवण कुमार यादव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय यादव (सहायक अध्यापक) ने प्रभावी एवं सुसंगठित ढंग से किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री सुनील यादव ‘मम्मन’ ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और विद्यालयों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। डॉ. गोरखनाथ पटेल (बीएसए) ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षकों से नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया।
अंत में प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत करंजाकला, समस्त एआरपी करंजाकला, डॉ. मनोज कुमार सिंह, दिनेश मौर्य, नीतीश सिंह, डॉ. राम सिंह, शैलेंद्र पाल, मोहम्मद हाशिम, वंदना सरकार, बबिता सिंह, विजय लक्ष्मी यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी में बोतलबंद पानी ब्रांड्स पर लगे प्रतिबंध से जौनपुर में खुशी की लहर, मिठाई बाटकर मनाई जीत।

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*

जौनपुर में नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार करने वाले मेडिकल एजेंसी को किया गया सील