मजबूती के लिए करना होगा पार्टी कोआत्मसात तभी संगठन हित में चिंतन संभव हैं: दिनेश प्रताप सिंह

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में जिला कार्यालय शीहीपुर जौनपुर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रहें। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और विधायक गण रमेश मिश्रा, रमेश सिंह, आर के पटेल, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर और बृजेश सिंह प्रिंशु ने सयुक्त रूप से पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके उपरांत मुख्य अतिथि को जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। स्वागत भाषण पूर्व प्रदेश महामंत्री, पूर्व सांसद और वर्तमान में विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने की।
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी ने गरीब, किसान और मजदूरों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। प्रदेश में योगी सरकार से पहले गुंडाराज कायम था, जिसको अब खत्म किया गया है। माफियाओं को जेल पहुंचाकर उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई हो रही है। कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी को आत्मसात करना होगा तभी हम संगठन के हित में चिंतन कर सकते हैं और यही चिंतन के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है 
 उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के स्वर्णिम साढ़े आठ साल पूरे हो गये हैं और ये साढ़े आठ साल देश के लिए बेमिसाल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस उपलब्धि को चर्चा के माध्यम से घर घर पहुंचाने का आह्वान किया। मोदी के शासन काल ने देश के लोगों में एक विश्वास जगाया है कि मोदी हैं, तो मुमकिन है, देश झुकेगा नहीं।
आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव मे संगठन और कार्यकर्ताओं के लक्ष्य प्रयास से एक बार पुन: पूर्ण बहूमत की सरकार बनी है। और आप लोगो के सहयोग से आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगे। 
आभार व्यक्त करते हुये जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने कहा कि सतत कानून व्यवस्था की बात हो अपराधमुक्त प्रदेश की बात हो एक जिला एक उत्पाद की बात हो इसको लेकर इन्वेस्टर्स का कार्यक्रम मोदी जी के प्रेरणा से हर जिले मे हो रहा है, जिससे रोजगार बढेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव मे एक बार पुनः देश मे भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया