रामपुर में पुलिस पर फायरिंग नकाबपोश बदमाशों ने चेकिंग के दौरान किया हमला, बाल-बाल बची टीम

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब वाहन चेकिंग के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में थाना प्रभारी समेत पूरी पुलिस टीम बाल-बाल बच गई, जबकि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अपने सहयोगी उपनिरीक्षक मंजीत कुमार, कांस्टेबल विनोद प्रजापति और कांस्टेबल सोनू यादव के साथ रसवदिया पुलिस बूथ के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8:45 बजे बिना नंबर प्लेट की एक काली स्प्लेंडर बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए।
पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर बाइक सवार अचानक मुड़कर भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, तभी पीछे बैठे एक बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी को चोट नहीं आई।
हमले के बाद भी पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा जारी रखा, लेकिन तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बरसठी क्षेत्र की ओर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन देर रात तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग