शिक्षा महोत्सव बना प्रेरणा का मंच: वार्षिकोत्सव में सम्मान, संस्कृति और नामांकन पर जोर


जौनपुर, 17 अप्रैल। विकासखंड मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय रामपुर गजाधर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव, प्रवेशोत्सव, सांस्कृतिक मंच उद्घाटन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने माँ सरस्वती एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों व अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

प्रवक्ता गिरिजा शंकर इंटर कॉलेज नीभापुर के जयकिशन यादव एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव के अनुचर राम सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रह जाए। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला।

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह ने भी प्रत्येक बच्चे के नामांकन को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया।

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, गायन व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन एआरपी पुष्कर मिश्र ने किया। आयोजन में क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव मूरत पटेल, विंध्यवासिनी उपाध्याय, छोटेलाल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बीएसए ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत पटेल व समस्त स्टाफ की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की