जनता की आवाज़ पर SSP का सीधा एक्शन” फरियादियों की हर शिकायत पर खुद बैठे कुँवर अनुपम सिंह, त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश


जौनपुर, 17 अप्रैल 2026: जनता के भरोसे को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील व जवाबदेह बनाने की दिशा में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनसुनवाई के दौरान SSP ने हर शिकायत को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पीड़ित को न्याय के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही पुलिस की असली पहचान है।

इस दौरान कई मामलों में तत्काल कार्यवाही के निर्देश देकर SSP ने यह संदेश दिया कि जौनपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा और न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जनता के बीच विश्वास, कानून के प्रति सख्ती और न्याय के प्रति संवेदनशीलता—इन्हीं तीन स्तंभों पर SSP कुँवर अनुपम सिंह का कार्यशैली बन रही है मिसाल।

Comments

Popular posts from this blog

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग