मुंबई के अंधेरी,कुर्ला,पुणे में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला निकला जौनपुरिया, हुआ गिरफ्तार जानें क्या है उसका नाम


जौनपुर। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक कॉल से हड़कंप मच गया। अज्ञात कॉलर ने 24 जून को अंधेरी-कुर्ला और पुणे को बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने जब नंबर की जांच की तो पता चला कि फोन करने वाला मुंबई से नहीं बल्कि यूपी के जौनपुर जिले का है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने जौनपुर पुलिस से संपर्क किया। यहां की पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 
अंधेरी-कुर्ला और पुणे बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया था। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 10 बजे आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया था। उसने कहा था कि उसे दो लाख रुपये की जरूरत है और यह रकम मिलने के बाद वह बम धमाके को रोक देगा।
साथ ही उसने दावा किया था कि वह खुद पुणे में बम धमाके को अंजाम देने वाला है। आरोपी ने फोन पर दावा किया कि उसके बम धमाका करने के लिए दो करोड़ रुपये मिले हैं। अगर उसे दो लाख रुपये मिल जाएंगे तो वह अपने लोगों के साथ मलेशिया चला जाएगा।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति यूपी के जौनपुर जिले का है। उसी आधार पर मुंबई पुलिस ने जौनपुर पुलिस से संपर्क किया। नंबर और लोकेशन आदि मिलने पर जौनपुर पुलिस ने गुरुवार रात  क्राइम ब्रांच की टीम के साथ छापा मारकर नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ईटियाबीरी गांव से आरोपी धर्मेश राजभर उर्फ राहुल पुत्र शारदा राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
इस सन्दर्भ में एक समाचार एजेंसी के जरिए मुंबई पुलिस ने बताया है कि आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई तो पता चला कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे तत्काल पैसा मिले इस लिए उसने ऐसा कृत्य किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
हलांकि एसपी जौनपुर डॉ. अजय पाल शर्मा का कथन है कि मुंबई पुलिस के माध्यम से सूचना मिली थी। उसी आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम को भेजकर रात में आरोपी धर्मेश राजभर को गिरफ्तार करने के बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश