रिमझिम वर्षात से आधा दर्जन मकान गिरे, कच्ची दीवार के मलबे में दबकर हुई चार मौते, तीन की हालत गंभीर


जौनपुर। जनपद में दो दिन से हो रही लगातार वर्षात अब जान लेवा साबित होने लगी है। इस वर्षात ने अभी तक कई लोगों की जान ले ली है। कई स्थानो पर कच्चे मकान ढह गए है जिससे मलबे में दबकर कई लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। सुजानगंज और सिकरारा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक परिवार के तीन लोग और एक महिला की मौत हो गई। जबकि कई जगहों पर कच्चे मकान ढह गए, जहां पर आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सुजानगंज  क्षेत्र स्थित सरायखानी गांव में भरत लाल जायसवाल (38) अपने परिवार के साथ बुधवार की रात सो रहे थे। आज भोर में लगभग चार बजे के अचानक उनके कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिससे मलबे में परिवार के पांच सदस्य दब गए। इनमें भरत लाल (38), उनकी पत्नी गुलाबा देवी(34) और बेटी साक्षी 10), भाभी रेखा देवी(45) और भांजी काजल(12) शामिल थी। खबर लगने आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने भरत लाल, गुलाबा देवी और साक्षी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रेखा और काजल का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
जनपद मुख्यालय से 15 किमी दूर थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित सकलदेल्हा गांव निवासी उर्मिला देवी (47) बुधवार को अपने कच्चे मकान में सो रही थीं। आधी रात के बाद करीब एक बजे उसके कच्चे मकान की जर्जर दीवार गिर गई महिला मलबे में वह दब गई। आसपास के लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और उपचार हेतु बरईपार बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण जनों के मुताबिक महिला उर्मिला छप्पर में अकेले ही सो रही थी।
विकास खण्ड धर्मापुर क्षेत्र के रत्तीपुर गांव के मेवा लाल का पुत्र सोनू कुमार अपने रिहायशी मड़हे में सो रहा था। रात के लगभग एक बजे लगातार बारिश के चलते मड़हा धराशाई हो गया। जिससे सोनू कुमार दब गया। किसी तरह आसपास के लोगों ने मड़हे में से सोनू को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सोनू कुमार को गर्दन और पैर में गम्भीर चोट आई हैं।
इसी तरह थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित मैरा दखान गांव में वर्षात के चलते रिहायशी कच्चा मकान गिर गया। जिससे हजारों के खाद्यान्न का नुकसान हो गया है। थाना मीरगंज क्षेत्र में बारिश के चलते बभनियांव (डिहवा) गांव निवासी राममूर्ति सरोज का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें रह रहे परिवार के लोगों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान तो बचा ली लेकिन गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया है।इस तरह यह मौसम जनपद में एक भयानक आफत बन गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार