चित्रगुप्त पूजनोत्सव होगा 27 को मंगलम में, जानें क्या है कार्यक्रम


जौनपुर।कायस्थ कल्याण समिति जौनपुर द्वारा भगवान चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम मंगलम लान में 27 अक्टूबर को 3 बजे से आयोजित किया गया है जिसमे समस्त कायस्थ संगठन/अखिल भारतीय कायस्थ महासभा/संगत पंगत/चित्रगुप्त बंश/चित्रगुप्त सभा/भगवान चित्रगुप्त के सभी अनुयायी एवं चित्रांश बंधुओं व जिले के सभी कायस्थ संगठनों द्वारा जिले में पहली बार एक साथ पूजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पदमश्री सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नीरजा माधव उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द यादव मंडलाध्यक्ष लायन्स क्लब लायंस सौरभ कांत श्रीवास्तव सहित जिले के गणमान्य जन शामिल होंगे।कार्यक्रम में अनेक लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा।
मंगलम लान में तैयारियां शुरू हो गई हैं सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है युवा कार्यकर्ता भगवान चित्रगुप्त मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल जुलूस के साथ मंगलम लान पहुचेंगे।
कायस्थ कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक अस्थाना कार्यक्रम संयोजक प्रदीप श्रीवास्तव महासचिव गौरव श्रीवास्तव ने जनपद के सभी कायस्थों से अनुरोध है कि 27 अक्टूबर को शाम 3 बजे समस्त पदाधिकारियों एव सदस्यों सहित सपरिवार मंगलम लान में आ कर समारोह की को सफल बनायें।

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने