युवा दंत चिकित्सक सौरभ उपाध्याय का निधन चिकित्सक समाज सहित समाज सेवी शोकाकुल

 

जौनपुर। जनपद मुख्यालय स्थित वाजिदपुर ​तिराहा पर विद्या डेण्टल हॉस्पिटल रिसर्च एण्ड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर व युवा दंत चिकित्सक सर्जन डा. सौरभ उपाध्याय का रविवार की रात्रि 09 बजे  के आसपास इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया।
बता दें कि डा. उपाध्याय जनपद के थाना सिकरारा क्षेत्र के मूल निवासी थे। वे जनपद के जाने माने दंत चिकित्सक रहे। खबर है कि वह विगत 6 साल से किडनी की गम्भीर बीमारी से ग्रस्त थे। उनके ट्रांसप्लांट हुआ था। विगत दो वर्ष पहले उनकी सास ने अपनी किडनी दान दिया था।
मिली खबर के अनुसार तबीयत खराब होने पर पुनः दशहरा पर्व के पहलू ही वह दिल्ली उपचार के लिए ए​​क अस्पताल में भर्ती थे। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गम्भीर देख रेफर दिया। इसके बाद मेरठ स्थित एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया रविवार की रात को उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर वायरल होते ही जनपद के चिकित्सकों, शुभ चिन्तकों एवं परिजन शोक में डूब गये है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की