रोडवेज बस की चपेट में आने से दो श्रमिको की दर्दनाक मौत घर में मचा कोहराम, पुलिस ने की विधिक कार्यवाई



जौनपुर। जिले से सटे प्रतापगढ़ के नगर गांव के पास बीती देर रात में रोडवेज बस की चपेट में आकर जौनपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया। जौनपुर जिले के भुला गांव निवासी सतीश (32) और गोविंद(22) रोज की तरह काम करने के लिए प्रतापगढ़ जिले के देवसरा गांव गये थे।
रात में काम खत्म कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। नगर गांव के पास एक दुकान पर बच्चों के लिए मिठाई लेने के लिए रुके। दुकान के बाहर ही थे तभी सुल्तानपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों राजगीर का काम करते थे। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। 

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश