परिसर में ऑनलाइन परीक्षा, फार्म भरने की तिथि 19 से 26 अक्टूबर तक


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा परिसर में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 2020-21 सम सेमेस्टर के विद्यार्थी जो कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं उनको सुविधा देने के लिए विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ाई है।
विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य के अनुसार ऑनलाइन संस्थागत या भूतपूर्व विद्यार्थी जो परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। उन्हें परीक्षा फार्म भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी और शुल्क रसीद विभाग में जमा करने की तिथि 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक है। विभाग द्वारा फार्म सत्यापन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है इसके बाद किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी

ग्राम सचिवालय भवन का विधायक जगदीश नारायण राय ने किया लोकार्पण , लाइब्रेरी देने

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद