स्मार्ट मीटर पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का पैदल मार्च, बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जौनपुर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह की अगुवाई में सड़कों पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

पीडब्ल्यूडी चौराहे से लेकर हाइडिल तक पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनता पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपने का आरोप लगाया।

धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली कटौती से पहले ही परेशान जनता पर अब प्रीपेड मीटर का बोझ डालकर सरकार राहत देने के बजाय मुश्किलें बढ़ा रही है।

वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने सरकार से स्मार्ट मीटर योजना को पूरी तरह खत्म करने, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और उपभोक्ताओं से वसूली गई राशि वापस करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र अधिशासी अभियंता को सौंपा।
मीटर नहीं, मुद्दा बना जनता का गुस्सा

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज