महिलाएं हर क्षेत्र में अपने गांव, जनपद व देश का कर रही नाम रोशन— सीमा द्विवेदी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महिला थाना की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक।

जौनपुर -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में महिला थाना की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी रही। उक्त कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी के नेतृत्व में टीम ने छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा व शासन द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजग किया। इस दौरान टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध नियंत्रण हेतु 1930 की विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से भी अवगत कराया गया ताकि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाकर सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपने गांव, जनपद व देश का नाम अपने द्वारा रोशन कर रही हैं। टीम ने महिलाओं को निर्भीक होकर अपनी आवाज उठाने और किसी भी असुरक्षा की स्थिति में पुलिस का सहयोग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जान्हवी श्रीवास्तव, शोभना श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव, राखी सिंह, सुमन यादव, भानुमती आदि मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर के नायब तहसीलदार अतुल सिंह का UPSC में चयन, डीएम ने किया सम्मानित*

इमामबाड़ा में चोरी व तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

ललई यादव हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल