जौनपुर मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू, मरीजों को बड़ी राहत
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. आर.बी. कमल के नेतृत्व में संस्थान लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में अब कार्डियोलॉजी की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हो गई हैं। यह जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाई जाए, ताकि जरूरतमंद इसका लाभ उठा सकें।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. ए.ए. जाफरी ने कहा कि नियमित कार्डियोलॉजिस्ट की उपलब्धता से हृदय रोगियों को गुणवत्तापूर्ण और सुगम उपचार मिल सकेगा। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि डॉ. आनन्द के जुड़ने से मेडिसिन विभाग की ओपीडी सेवाएं और सशक्त होंगी तथा मरीजों को समयबद्ध उपचार मिलेगा।
डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आनन्द सिंह ने बताया कि उन्होंने जनपद की जनता को बेहतर हृदय रोग चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यभार ग्रहण किया है। गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने जानकारी दी कि वे प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नियमित रूप से ओपीडी में बैठकर मरीजों का परामर्श एवं उपचार करेंगे। शेष दिनों में वे महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. विनोद वर्मा, डॉ. मुदित चौहान, डॉ. ऋषिकेश, डॉ. अक्षय कुमार सहित अन्य चिकित्सक, कर्मचारी, मरीज और उनके तीमारदार उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment