पहाड़ो पर बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी इलाको में ठंड, जानें मौसम का ताजा हाल


देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। नवंबर का महीना खत्म होने की ओर है और ठंड भी अब बढ़ चुकी है। मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम का क्या हाल है, वो आपको बताते हैं।
दिल्लीवासियों को ठंड और प्रदूषण के दोहरे अटैक का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-सुबह धुंध ने भी लोगों की परेशानियां थोड़ी बढ़ा दी हैं। सुबह-शाम के वक्त ठिठुरन भी बढ़ गई है। 24 नवंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड में इजाफे का अनुमान जताया गया है। वायु प्रदूषण से भी लोग परेशान दिख रहे हैं। राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।
यूपी के कई हिस्सों में कोहरा औसत से ज्यादा रहने का अुमान है। साथ ही ठंड भी बढ़ने के आसार है। उधर, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी यूपी के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है।
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पारा गिरने के साथ ही ठंड बढ़ती जा रही है। मुक्तेश्वर में बीते 10 सालों में नवंबर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां 30 नवंबर को तापमान 0.6 डिग्री पहुंच गया था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तराखंड में ठंड पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि, दिनभर खिल रही धूप लोगों को कुछ राहत जरूर दे रही है।
उधर, हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। कुछ इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा पहुंचा है। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8, सुंदरनगर में 4.6 और सोलन में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भारी बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई सड़कें बंद हो गई हैं। मनाली-लेह मार्ग भी बंद है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मौसम में कुछ ज्‍यादा बदलाव न होने का अनुमान जताया है।
हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी का असर बिहार में भी देखा जा रहा है। पछुआ हवा ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। सुबह और शाम के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शनिवार को कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। हल्की धूप का असर ठंड पर नहीं पड़ रहा है। अगले 24 घंटों में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने जारी की दूसरी सूची जानें किसे कहां से लड़ा रही है चुनाव देखे सूची

यूपी में सात चरण में मतदान, जानें किस चरण में कौन सीट का होगा मतदान

भीषण हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन को रौदा, घटनास्थल पर तीनो की मौत