गंगा में स्नान करने गयी तीन लड़कियों दो पानी में डूब गई, एक को जल पुलिस ने बचाया



प्रयागराज स्थित  संगम पर स्नान करने के दौरान रविवार दोपहर तीन लड़कियां डूब गई जिनमें से एक को बचा लिया गया। बाकी की तलाश में जल पुलिस और गोताखोर लगे हुए हैं। बताया गया है कि बलिया के सहसवार निवासी कुछ परिवार रविवार को संगम आए थे।
महिलाओं के अलावा बच्चे भी थे। 22 साल की पिंकी, 21 वर्षीय प्रिया और 20 वर्ष की प्रियंका भी नहा रही थी। पानी कम होने के बावजूद पिंकी नहाते हुए आगे चली और डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में प्रिया भी आगे बढ़ गई फिर प्रियंका भी डूबने लगी। जल पुलिस के जवानों ने प्रियंका को बचा लिया मगर बाकी दो लड़कियां डूब गई। इससे घाट पर कोहराम मच गया। पानी में लापता लड़कियां चचेरी बहनें हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध*

पेड़ गिरने से भैंस की हुई मौत, पशुपालक का 1 लाख का हुआ नुकसान

चक्रवाती तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 घण्टे बाद आवागमन हुआ बहाल