प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ कांग्रेसियों ने जौनपुर में जिलाधिकारी आवास का किया घेराव



जौनपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच रिटायर्ड जज की निगरानी कराई जाए और हाथरस जाते वक्त प्रियंका गांधी जी के साथ व राहुल गांधी जी के साथ धक्का-मुक्की करने वाले अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए वहां के डीएम को भी बर्खास्त किया जाय। उक्त मांग के साथ जिलाधिकारी आवास घेरने पहुंचे कांग्रेस के सिपाही जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव मकसूद खान, विधान परिषद स्नातक प्रत्याशी संजीव सिंह,शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, विकास तिवारी,विशाल सिंह हुकुम, नीरज राय, सतीश यादव, पंकज सोनकर,शैलेंद्र सिंह, सरवर अहमद, मुफ्ती हाशिम मेहंदी, आजम जैदी, उस्मान अली, राजू निषाद, आजाद कुरेशी, राकेश मिश्रा, अनिल, अशोक साहू ,विपिन तिवारी, प्रभात विक्रम सिंह, चंद्रजीत गुप्ता, फरहान हैदर, शिवम मिश्रा, राकेश सिंह डब्बू ,राजकुमार गुप्ता, चंद्रकेश प्रजापति, राजन तिवारी, संदीप सोनकर सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने जिलाधिकारी आवास पर जाकर के नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को 2 सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*