यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री ने ठा0 राम अधार सिंह की मूर्ति अनावरण के बाद पम्प नहर का किया लोकार्पण



जौनपुर। प्रदेश सरकार के मंत्री जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ) महेंद्र सिंह द्वारा आज राम आधार सिंह महाविद्यालय सेहलमपुर परिसर, जौनपुर में स्व. ठाकुर राम आधार सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। तत्पश्चात मोथहा पम्प नहर का लोकार्पण किया गया।
मूर्ति अनावरण के बाद मंत्री ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के लोगो के संस्कृति और विचार अदभुत है। महान लोग आते है, अपने पदचिन्हों को छोड़ जाते है, ऐसे ही महान व्यक्तित्व के धनी स्व.राम आधार सिंह थे। महान व्यक्ति के मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में आकर हर्षित महसूस कर रहा हूं। 
विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण आचार्य ने ठाकुर रामअधार सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अपने पुरखों पर गर्व कर पुरखो के काम को आगे बढ़ाकर विधायक जी ने बड़ा पुण्य का काम किया। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि कहा कि ठाकुर रमाधार सिंह ने किसान एवं जनसेवक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई । पूर्वजों के संकल्प को आगे बढ़ाने पर विधायक जफराबाद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
अतिथियों का स्वागत विधायक जफराबाद डॉ हरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्व. राम आधार सिंह ने शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्ही की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए 2019 में विद्यालय की स्थापना की गई है। 


इस कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्री सिंह ने विकास खंड सिरकोनी में स्थापित जगदीशपुर नहर के 423.41 लॉख के लागत से आधुनिकीकरण कार्य एवं 336.16 लाख की लागत से मोथहा पम्प नहर के आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। यहां पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि प्रत्येक खेत तक नहर का पानी पहुंचे, जिनके सपने को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पुराने समय से लंबित परियोजनाओं को चालू करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी को बताया कि मुफ्त पानी की सुविधा दी जा रही है, किसानों से इसके लिए कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जा रहा। 
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायक बदलापुर रमेश मिश्र, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह (प्रिंशु), पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


         


Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम