*जौनपुर में टेट की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का विशाल मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ बुलंद हुए स्वर*



*जौनपुर।* अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में मंगलवार को टेट (TET) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने विशाल मशाल जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जताई। जुलूस बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचा, जहां शिक्षकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया।
मशाल जुलूस में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने “सेवा सुरक्षा कैसे पाई, संघर्षों से बलिदानों से”, “इसकी रक्षा कौन करेगा—हम करेंगे, हम करेंगे” तथा “नो टेट, आरटीई एक्ट लागू करो” जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। शिक्षकों ने टेट की अनिवार्यता को ‘काला कानून’ बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद

ग्राम सचिवालय भवन का विधायक जगदीश नारायण राय ने किया लोकार्पण , लाइब्रेरी देने

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने जारी किया “साथी” अभियान का पोस्टर