सामाजिक संस्था सदभावना क्लब के 28 वें अध्यक्ष बने हाफिज शाह


जौनपुर। सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सदभावना क्लब जौनपुर के नये अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ संस्था के पूर्व अध्यक्ष/ चुनाव अधिकारी मधुसूदन बैंकर के नेतृत्व में तथा संस्था अध्यक्ष आशीष साहू की अध्यक्षता में शनिवार की शाम नगर के एक प्लाजा में 2024 के अध्यक्ष के चयन हेतु एक चुनाव प्रकिया का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव विकास अग्रहरी द्वारा वंदना किया गया। संस्थापक सदस्य/पूर्व अध्यक्ष डॉ एम पी बरनवाल, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव ने संस्था के उद्देश्य व उपलब्धि पर विस्तार से बताया। चुनाव अधिकारी मधुसूदन बैंकर ने चुनाव प्रक्रिया के सम्बन्ध में सदन को बताया की तय समय में सिर्फ एक नामांकन  हफ़ीज़ शाह का प्राप्त हुआ जो पूरी तरह से वैद्य है। सभी पूर्व अध्यक्षों और संस्था सदस्यों की उपस्थिति में संस्था के वरिष्ठ सदस्य हफ़ीज़ शाह को 2024 के लिये सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।अध्यक्ष आशीष गुप्ता व अन्य सभी ने नवचयनित अध्यक्ष को माल्यार्पण कर स्वागत किया इसके पश्चात नवचयनित अध्यक्ष ने अपने 2024 की सम्पूर्ण कार्ययोजना सभी के समक्ष प्रस्तुत किया और यह विश्वास दिलाया कि आने वाला 2024 कार्यकाल एक स्वर्णिम काल की तरह जाना जायेगा नवचयनित अध्यक्ष ने सदन की सहमति से आशुतोष शर्मा को सचिव व मो०रजा को कोषाध्यक्ष के रूप में उनके नाम की घोषणा किया उपस्थित सभी लोगों ने माला पहनाकर सभी नवचयनित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत अभिनंदन व माल्यार्पण करते हुए बधाई दिया। 
इस अवसर पर संतोष अग्रहरी, डॉ गुलाब चंद्र मौर्य,विवेकानंद मौर्य, चंद्रेश मौर्य,आकाश साहू‌ इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव विकास अग्रहरी ने किया सभी के प्रति आभार नवचयनित सचिव आशुतोष शर्मा ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने