कोहरे का कहर दो बसो की भीषण टक्कर 40 यात्री गम्भीर रूप से घायल,आधा दर्जन की हालत नाजुक



भीषण कोहरे के कारण यूपी में सड़क दुर्घटनाओ की बाढ़ आ गई है  बीती रातयमुना एक्‍सप्रेसवे पर रात करीब तीन बजे दो बसों की आपस में भीषण टक्‍कर हो गई। हादसे में करीब 40 लोग जख्‍मी हो गए। सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के पास माइल स्टोन 110 राया कट पर भोर में करीब तीन बजे दो बसें आपस में टकरा गईं, जिससे 40 लोग घायल हो गए।
31 घायलों को जिला अस्पताल में और 9 अन्य घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। घायलो में आधा दर्जन यात्रियो की हालत नाजुक बनी हुई है।


Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

धनंजय सिंह के आश्वासन पर परिजनों ने आजाद बिंद का किया अंतिम संस्कार