मंडलायुक्त ने डीएम की मौजूदगी में विशेष प्रगाढ़- पुनरीक्षण के संदर्भ में की समीक्षा बैठक
आयुक्त/रोल प्रेक्षक एस. राजलिंगम के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाता सूची में पाई जा रही त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। जिन मामलों में अब तक मैपिंग नहीं हो पाई है, उनमें सुनवाई के लिए संबंधित मतदाताओं को नोटिस निर्गत कर नियत तिथि पर बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में पाई जा रही लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज को दूर कर शुद्ध एवं त्रुटिरहित सूची तैयार की जा रही है।
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सत्यापन एवं नियमानुसार जांच के उपरांत ही अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने इस कार्य में सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।
बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रेक्षक को अवगत कराया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा एसआईआर प्रक्रिया के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने आयुक्त/रोल प्रेक्षक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के रूप में समाजवादी पार्टी से जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, भारतीय जनता पार्टी से यादवेन्द्र प्रताप सिंह, कांग्रेस से उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सीपीआईएम से के. एस. रघुवंशी सहित अन्य प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, गुलाबचंद यादव, लालबहादुर पटेल, आरिफ हबीब, श्याम बहादुर यादव, विजय कुमार पटेल, पियूष गुप्ता, चन्द्रेज भारती, स्कंद कुमार पटेल, हीरालाल विश्वकर्मा, रवि यादव, जितेन्द्र यादव, जयप्रकाश पटेल, रामरतन, सुभाष चन्द्र गौतम एवं वीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
इसके अलावा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, ईआरओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment