पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री बाकेलाल यादव जी कीवार्षिक पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
जमैथा/प्रधान परिवार के संरक्षक एवं राजस्व विभाग में पूर्व कानूनगो रहे हमारे पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री बाकेलाल यादव जी की वार्षिक पुण्यतिथि के पावन अवसर पर हम सभी उन्हें शत्-शत् नमन करते हैं।
पूज्य पिताजी ने अपने सम्पूर्ण जीवन में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन को सर्वोपरि स्थान दिया। उन्होंने न केवल अपने परिवार में, बल्कि समाज में भी उच्च नैतिक मूल्यों एवं आदर्श आचरण की मिसाल स्थापित की।
वे एक सच्चे संरक्षक, संवेदनशील पिता तथा समाजसेवा के प्रतीक थे। उनका सरल, निष्कलंक एवं सिद्धांतनिष्ठा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
वे अपने विचारों और मूल्यों पर अडिग रहते हुए सत्य एवं न्याय के मार्ग पर सदैव अग्रसर रहे।
आज उनके पुण्य स्मरण के इस अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि उनके बताए हुए आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव हमारे साथ रहेगा और हमें सही दिशा दिखाता रहेगा।
— सादर श्रद्धांजलि ---_---
🙏🏻यादव परिवार💐
Comments
Post a Comment