प्रेमिका के चक्कर में पति ने पत्नी पर हमला कर सरे बाजार किया जख्मी



प्रदेश के जनपद रायबरेली में एक सनकी पति ने प्रेमिका के चक्कर में म अपने पत्नी को गुस्से का शिकार बनाया। पति का किसी महिला से अवैध संबंधो के शक में अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था, लेकिन आज नौबत ये आ गई कि पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से उस समय हमला कर दिया  जब वह उसका खाना लेकर दुकान पहुंचाने गयी थी। आस पास के लोगों ने घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना जनपद  रायबरेली के नेहरू नगर क्रासिंग के निकट की है। यहां सोनिया नगर निवासी राजू चौरसिया की दुकान है। कुछ साल पहले उसने नेहा नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था। विगत कुछ  दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पति का किसी और महिला से संबंध थे नेहा को इसका शक था। आज नेहा अपने पति को जो नेहरू नगर क्रासिंग पर फल का ठेला लगाता था को खाना देने गई थी। वही पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और राजू ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे उसके चेहरे व गले पर चोट आई। आसपास के लोगो की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पति फरार हो गया। 

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*